कन्नौज। बीएसए संदीप कुमार ने सभी बीईओ व नगर शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है। कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण में संचालित परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन के लिए समय सारिणी बनाने को कहा गया है।
निर्देश दिए हैं कि प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक की ओर से कक्षावार व विषयवार समय सारिणी स्वयं बनाई जाए। इसे नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करने को कहा गया है ताकि अभिभावक, निरीक्षणकर्ता अधिकारी व अन्य आगंतुक देख सकें। प्रभावी शिक्षण कार्य के लिए टीएलएम, किट्स, तालिका, प्रिंटेड सामग्री व कार्य पुस्तिका का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों का एकेडमिक कैलेंडर जारी किया गया है।
—
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






