कॉन्वेंट विद्यालय के प्रिंसिपल- अभिभावक विवाद का वीडियो वायरल: किताबों की जबरन खरीद पर उठे गंभीर सवाल” – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

हरदोई- सनबीम स्कूल (एसपी तिराहा) में प्रिंसिपल ममता मिश्रा और अभिभावक नीलम वर्मा के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आरोप है कि यूकेजी के छात्र की मां द्वारा कॉपियां बाहर से खरीदने पर प्रिंसिपल ने खुलेआम अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बच्चे का नाम काटने की धमकी दी, वीडियो में प्रिंसिपल का रवैया बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील नजर आ रहा है, जिस तरीके से वह एक अभिभावक से बात कर रही हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है मानो सामने कोई अभिभावक नहीं बल्कि उनका नौकर या गुलाम हो, अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन किताबें और कॉपियां सिर्फ तय दुकानों से खरीदने का दबाव बनाता है जिससे कमीशनखोरी का खेल चलता है और विरोध करने पर अपमानित किया जाता है, यह मामला केवल हरदोई तक सीमित नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में कई निजी स्कूलों पर इसी तरह की मनमानी और अभिभावकों के शोषण के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं जहां यूनिफॉर्म, किताबें और कॉपियां विशेष दुकानों से खरीदने का दबाव बनाया जाता है, वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है और जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, फिलहाल इस मामले में किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment