नामांकन व उपस्थिति पंजी होगी डिजिटल

primarymaster.in


नामांकन व उपस्थिति पंजी होगी डिजिटल 

जिले के सभी सरकारी विद्यालयों – में नामांकन पंजी एवं उपस्थिति पंजी को डिजिटल सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  

शिक्षा विभाग ने सभी प्राथमिक, – मध्य, माध्यमिक एवं उच्च – माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 8 अगस्त तक नामांकन और उपस्थिति पंजियों को स्कैन कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने का निर्देश दिया है। निर्धारित – समय सीमा तक निर्देशों का पालन नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभागीय एवं अनुशास नात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, वर्तमान शैक्षणिक सत्र के साथ-साथ पूर्व वर्षों की नामांकन एवं उपस्थिति पंजियों को भी स्कैन कर डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा जाएगा।

 तैयार डिजिटल रिकॉर्ड की एक प्रति संबंधित सीआरसीसी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी, जबकि एक प्रति विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखी जाएगी। शिक्षा विभाग के अनुसार में आयोजित समन्वय बैठक में जघन्य अपराधों की जांच के दौरान विद्यालयों की नामांकन एवं उपस्थिति पंजियों में ओवरराइटिंग की शिकायत मिली थी। बताया गया कि ऐसे मामलों से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होती है।

नामांकन व उपस्थिति पंजी होगी डिजिटल

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment