-प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के आवेदन शुल्क में हुई वृद्धि को कम करने के लिए अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। कहा है कि शुल्क वृद्धि के कारण इसमें आवेदन करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। यह सिर्फ पात्रता परीक्षा है, इसलिए हस्तक्षेप कर शुल्क पूर्ववत रखने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देशत किए जाने की मांग की गई है।
उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर
कहा है कि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों के लिए निर्धारित किए गए 2000 रुपये तथा अलग-अलग के लिए निर्धारित 1000-1000 रुपये शुल्क अधिक है। इसी तरह अनुसूचित जाति और जनजाति के साथ-साथ दिव्यांग श्रेणी में भी वृद्धि की गई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





