लखनऊ, । अप्रैल में सर्वाधिक गर्मी का बांदा में नया रिकॉर्ड बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बांदा का अधिकतम पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 1951 से अब तक इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। देश में सबसे गर्म रहे शहरों की सूची में भी बांदा सबसे ऊपर रहा।
वहीं, पुरवा हवा चलने से मध्य और पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में तपिश से तो राहत रही लेकिन उमस बेहाल कर रही है। बाराबंकी में बेचैन करने वाली रात रही जहां न्यूनतम पारा 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक रहा। आईएमडी लखनऊ के अनुसार प्रदेश में बुंदेलखंड में तपिश रही। बांदा में 75 साल में पहली बार इतना अधिक तापमान अप्रैल में दर्ज किया गया है। इसके पूर्व इसी साल 25 अप्रैल को 47.4 और 30 अप्रैल 2022 को भी 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। अब यह 0.2 डिग्री और ऊपर चला गया।
झांसी-ललितपुर में फुहारें, पूर्वी यूपी में भी बदलेगा मौसम
लखनऊ। पूर्वी यूपी पर चक्रवाती हवा की स्थिति है, जिसकी ट्रफ लाइन बंगाल खाड़ी तक है। इससे पुरवा चल रही है, जिससे बुंदेलखंड छोड़ बाकी प्रदेश में अधिकतम पारा चार डिग्री तक गिर गया। देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से को प्रभावित कर रहा विक्षोभ असर दिखाएगा। सोमवार को ललितपुर, झांसी में छिटपुट वर्षा हुई। मंगलवार को पूर्वी यूपी में भी बदली, बारिश का सिलसिला चलेगा। सरकार ने हीटवेव के प्रदेश के सभी विद्यालयों में विशेष इंतजाम की एडवाइजरी जारी की है। ओआरएस, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स, आयरन, उपचार किट देने निर्देश हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





