टीजीटी-पीजीटी परीक्षा की स्थिति को स्पष्ट करने की मांग को लेकर दिनभर धरना, शाम को तिरंगा यात्रा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी परीक्षा की स्थिति को स्पष्ट करने की मांग को लेकर शिक्षा सेवा चयन आयोग पर छात्रों का बेमियादी धरना दूसरे दिन शुक्रवार को जारी रहा।

आयोग अध्यक्ष और अधिकारी के नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने दिनभर नारेबाजी की और शाम को आयोग से बालसन चौराहा गांधी प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा निकाल कर विरोध जताया। छात्रों ने सोमवार को महाआंदोलन का ऐलान किया है। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शनिवार व रविवार को बघाड़ा, तेलियरगंज, अल्लापुर, दारागंज, राजापुर, कटरा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर प्रतियोगी छात्रों से सोमवार को होने वाले महाआंदोलन में शामिल होने की अपील की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधि मंडल के शीतला प्रसाद ओझा, राहुल पांडेय, प्रभाकर सिंह परिहार, बीएम भरद्वाज, अम्बरीष, विरेन्द्र सिंह, सुनील यादव, केडी वर्मा, अम्बरीष, अंजली शुक्ला, अमित पांडेय, विष्णु तिवारी, रेनू पटेल, हेम राज, सत्य प्रकाश सिंह, रामजी सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, संदीप कुमार सिंह, धर्म राज, रवीन्द्र नाथ सिंह आदि शामिल रहे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment