पीएमश्री विद्यालयों में बनेगी एआई आधारित स्किल हब लैब – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। प्रदेश के पीएम विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का एस्ट्रोनॉमी लैब, रोबोटिक्स व एआई आधारित लैब के माध्यम से कौशल विकास किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में हब एंड स्पोक मॉडल पर इनका संचालन किया जाएगा। 

इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से नए सत्र में पीएबी के तहत बजट स्वीकृत किया गया है। इन लैब की स्थापना के लिए जिलों से दो अतिरिक्त कक्ष, बिजली, इंटरनेट सुविधा, सुरक्षा, एक नोडल शिक्षक की तैनाती के बारे में जानकारी मांगी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि वे इससे जुड़ी आवश्यक तैयारी एक सप्ताह में पूरी करके जानकारी उपलब्ध कराएं। ताकि इसकी अन्य औपचारिकता पूरी की जा सके।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment