UPTET RESULT: यूपीटीईटी में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। दोनों स्तर की परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हैं।
दो से चार जुलाई तक प्रदेश के 60 जिलों में 955 केंद्रों पर पांच पालियों (तीन पाली उच्च प्राथमिक स्तर एवं दो पाली प्राथमिक स्तर) में परीक्षा कराई गई थी। चयन आयोग के उपसचिव और पीआरओ डॉ. संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच तक) के लिए टीईटी में सम्मिलित कुल 713648 अभ्यर्थियों में से 571435 अभ्यर्थी (80.07 प्रतिशत) सफल हैं। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ तक) के लिए परीक्षा में शामिल 1057021 अभ्यर्थियों में से 759513 (71.85 प्रतिशत) अभ्यर्थी पास हैं। https:// upessc.up.gov.in/ पर परिणाम देखा जा सकता है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




