72,825 शिक्षक भर्ती में अब नौकरी नहीं, बेसिक शिक्षा निदेशक ने दाखिल किया हलफनामा
प्रयागराज। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने वाले जिले के तीन शिक्षकों डॉ. रीनू जायसवाल, अंतरिक्ष शुक्ला और शरद कनौजिया का चयन राज्य संसाधन समूह (एसआरजी) के पद पर हुआ है। तीनों शिक्षक अब प्रदेश स्तर पर शिक्षकों के प्रशिक्षण और शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन में योगदान देंगे।
डॉ. रीनू को राज्य स्तर पर मिल चुके हैं कई सम्मान: डॉ. रीनू जायसवाल वर्ष 2023 में उत्कृष्ट शिक्षण के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। उन्हें आईसीटी, कहानी लेखन और टीएलएम के क्षेत्र में भी राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वह जनपद स्तर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में सेवाएं देने के साथ पीएम ई-विद्या चैनल, विभागीय मॉड्यूल और पुस्तक लेखन में भी योगदान दे चुकी हैं।
493 विद्यार्थियों के एनएमएमएस चयन में निभाई भूमिका: उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर चाका में कार्यरत विज्ञान शिक्षिका डॉ. रीनू जायसवाल के मार्गदर्शन में 493 विद्यार्थियों का एनएमएमएस चयन हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए लगातार मार्गदर्शन दिया।
अंतरिक्ष शुक्ला भी एसआरजी चयनित: शिक्षक अंतरिक्ष शुक्ला का भी एसआरजी पद पर चयन हुआ है। राज्य स्तरीय आईसीटी अवार्ड से सम्मानित अंतरिक्ष आईसीटी, डिजिटल कंटेंट, टीएलएम और गतिविधि आधारित शिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। एनएमएमएस परीक्षा के जिला नोडल के रूप में भी उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। उनके प्रयासों से 493 विद्यार्थियों का एनएमएमएस में चयन हुआ।
नवाचार और प्रभावी शिक्षण को देंगे बढ़ावा: एसआरजी शरद कनौजिया का भी चयन हुआ है। उनके प्रयास नवाचार, आईसीटी और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से विद्यालयों को निपुण बनाने पर केंद्रित रहे हैं। अब तीनों शिक्षक प्रदेश स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के साथ शैक्षिक गुणवत्ता सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



