परिषदीय स्कूलों में भूखे पेट विद्यार्थियों से धुलवाए बर्तन
पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई के नाम पर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षक पढ़ाने के बजाय उनसे खाने के भगौने और बर्तन धुलवा रहे हैं। किताबें उठाने वाले हाथ बड़े-बड़े भगौने उठा रहे हैं। मासूम भूखे पेट रहने को मजबूर हैं। खाने के नाम पर उन्हें कच्चे चावल दिए जा रहे हैं। वहीं जिम्मेदार लापरवाह बने हुए की हैं। इस मामले का वीडियो सोशल त मीडिया पर वायरल होने के बाद ने अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। क्षेत्र के गांव टाटरगंज के प्राथमिक स्कूल का सोशल मीडियापर वीडियो वायरल हो रहा है। क्षेत्र में अधिकारियों के ध्यान न देने से मनमानी हो रही है। हालत यह है कि ग्राम पंचायत सिंघाड़ा ऊर्फटाटरगंज, कंबोज नगर, टिल्ला नंबर 4, बैल्हा बाजार घाट, भगवानपुरी, बमनपुर भागीरथ, भरतपुर, नेहरू नगर, रामनगर, चंदनगर, शास्त्रीनगर, विजयनगर, गौतम नगर, कबीरगंज, गिल फॉर्म, नानक फॉर्म, गांधीनगर, नहरोसा, राणा प्रताप नगर सहित परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना मजाक बनकर रह गई है।
छात्र-छात्राओं को मेन्यू के मुताबिक सोमवार को मौसमी फल और प्रत्येक बुधवार को दूध नहीं बांटा जा रहा है। जबकि शासन की
तरफ से बच्चों के भोजन के लिए परिषदीय विद्यालयों को राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे साफ-सफाई कराई जा रही है। खाने का भगौना उठवाया जा रहा है और गंदे बर्तन भी धुलवाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में विद्यार्थियों ने बताया कि भोजन में कच्चे चावल परोसे जा रहे हैं। खाने की खराब गुणवत्ता पर छात्र- छात्राओं ने विरोध करते हुए स्कूल में मिलने वाला भोजन छोड़ दिया है। अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताते हुए विरोध किया है। वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




