उन्नाव। नवाबगंज ब्लॉक की बीईओ ने शिक्षकों के एरियर बिलों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। बीईओ की मनमानी से शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद बीएसए को शिकायती पत्र देकर हस्ताक्षर कराने का आदेश जारी कराने की मांग की। कहा कि यदि सुनवाई नहीं होती तो वह बीआरसी का घेराव करेंगे।
जिले में 17 ब्लॉक संसाधन केंद्रों के साथ नगर क्षेत्र में बीईओ की तैनाती है। इसमें नवाबगंज ब्लॉक
की बीईओ इंद्रा देवी हैं। शिक्षकों का कहना है कि नियमानुसार उनके एरियर बिलों पर एक साथ हस्ताक्षर कर उन्हें वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय भेजा जाना चाहिए लेकिन बीईओ ने अपनी मनमानी करते हुए एक साथ बिलों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। जबकि अन्य ब्लॉकों के बिल कार्यालय पहुंच चुके हैं।
शिक्षकों ने बीएसए से मांग की
है कि एरियर बिलों को मंगवा लें। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विवेक तिवारी, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विजय सोनी एवं मंत्री बंसराज ने बताया कि ऐसा न होने पर बीआरसी कार्यालय का घेराव करते हुए आगे के आंदोलन की रुपरेखा तय करेंगे।
बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि बीईओ ने ऐसा क्यों किया, उनसे मामले में बात की जाएगी। सभी ब्लॉकों से जब एरियर बिल आ गए तो उन्हें भी भेजना चाहिए। शिक्षकों ने पत्र दिया है। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





