पूर्व मुख्य सचिव बने शिक्षक, बच्चों से सुनीं कविताएं और पहाड़ा

primarymaster.in


 मधुबन (मऊ)। पहाड़ीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शनिवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आए। बच्चों ने उन्हें हिंदी की कविता रोज नहा कर खाना खाते, खाना खाकर पढ़ने जाते सुनाई तो उन्होंने ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

बच्चों ने अंग्रेजी में भी कविता सुनाई। एक बच्चे से 17 का पहाड़ा सुना। बीच में बच्चों के भूलने पर वह स्वयं पहाड़ा बताते नजर आए। इसके बाद इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में आधुनिक शिक्षा एवं आधुनिक जीवन के मूल मंत्र विषयक व्याख्यान में विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। बताया कि जीवन की यात्रा में आज भी वह सीखने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1983 में आईआईटी कानपुर से बीटेक करने के बाद पढ़ाई बंद करने के बजाय विदेश से जाकर एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया

पूर्व मुख्य सचिव बने शिक्षक, बच्चों से सुनीं कविताएं और पहाड़ा

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment