प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के 1075 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए एसएससी की वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
एसएससी ने विभिन्न विभागों में नॉन टेक्निकल स्टाफ और हवलदार के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। अभ्यर्थी 24 जुलाई रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन का शुल्क 25 जुलाई रात 11 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 29 जुलाई से 31 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। वहीं, भर्ती के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्तूबर के बीच प्रस्तावित है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





