धरना देकर प्रतियोगियों ने मांगी परीक्षा तिथि – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


, प्रयागराजः प्रशिक्षित

स्नातक शिक्षक भर्ती एवं प्रवक्ता संवर्ग-2022 की परीक्षा तिथि बार-बार बदले जाने से नाराज प्रतियोगियों ने स्पष्ट तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गेट के बाहर शुक्रवार को धरना दिया। अब तक तीन बार तिथि बदली गई है। आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं किए जाने से प्रतियोगियों ने

तिरंगा यात्रा भी निकाली। कहा कि प्रतियोगियों का आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक परीक्षा तिथि घोषित नहीं की जाएगी। धरने का नेतृत्व कर रहे युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि शिक्षा सेवा चयन आयोग के अधिकारी प्रतियोगियों से मिलकर कोई जानकारी देने से बच रहे हैं। इससे अभ्यर्थियों में परीक्षा के आयोजन को लेकर असमंजस है। 18 एवं 19 जून को प्रस्तावित पीजीटी परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी आयोग ने तब दी थी, जब एक सप्ताह से भी कम रह जाने पर परीक्षा के केंद्रों के जिले न बताने पर प्रतियोगियों ने आयोग का गेट घेरा था। परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी के साथ परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने यह तो बताया था कि अब यह परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी, लेकिन स्पष्ट तिथि अब तक घोषित नहीं की है। इसी तरह टीजीटी की परीक्षा के आयोजन को लेकर भी दुविधा बनी हुई है। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के शीतला प्रसाद ओझा ने कहा कि वर्ष 2022 की दोनों भर्तियों के लिए आवेदन करके 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा के आयोजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment