कैसाम्बी चायल। शनिवार सुबह तहसील में जनसुनवाई करने जा रहे डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बालीपुर टाटा गांव में स्कूल ड्रेस पहन कर बकरी चरा रहे दो बच्चों को देख अपनी गाड़ी रोक दी। कार से उतर कर उनसे से पढ़ाई और स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा। फिर उन्हें अपनी कार में बिठाकर बालीपुर टाटा स्कूल पहुंचाया। ये गईं ही है।
पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनका नाम राजकुमार पुत्र मसूरियादीन और राजेश कुमार पुत्र महेंद्र कुमार है। बलीपुर टाटा कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह के छात्र हैं। स्कूल न जाने को लेकर दोनों सकपका गए। इसके बाद डीएम दोनों छात्रों को लेकर स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह को जमकर फटकार लगाई।
जनसुनवाई के बाद वह दोबारा दोपहर दो बजे स्कूल पहुंचे और पंजीकृत छात्रों की संख्या कम पाए जाने पर शिक्षकों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल न भेजने पर सचेत किया।
इसके बाद डीएम ने पिपरी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। गैरहाजिर शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा को बीईओ हिना सिद्दीकी से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। छात्रों की उपस्थिति कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका अंजू सिंह को फटकार लगाई।
उन्होंने अध्यापक को विद्यालय छात्र उपस्थिति रजिस्टर लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में बुलाया। जहां बीईओ हिना सिद्दीकी और डीसी धर्मराज को प्रत्येक दिन तीन-तीन विद्यालय का निरीक्षण कर रोज रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






