आश्वासन: सरकार आपके साथ, परेशान न हों : योगी
सीएम ने ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों को दिया भरोसा, बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा, बोले अंदर की कला निखारें
लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए लोगों से कहा कि परेशान कतई न हों, सरकार हर उचित समस्या का समाधान निष्पक्ष से कराएगी। उन्होंने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की, उनकी पढ़ाई और रुचि के बारे में भी जाना, फिर सभी को चॉकलेट भी दी।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां आई शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाए।
उन्होंने अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देश दिया कि सभी का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध होना चाहिए।
अपराध और कब्जे पर कड़ी कार्रवाई की जाए
योगी ने अपराध व जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर अस्पतालों के एस्टीमेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करें। सीएम ने आश्वस्त किया कि एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।
बच्चों से पढ़ाई और रुचि के बारे में जाना
‘जनता दर्शन’ में आए बच्चों को सीएम ने दुलारा, उनसे पढ़ाई और रुचि के बारे में भी पूछा, फिर चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। इसके साथ ही किसी अन्य विधा (खेल, गीत-संगीत, कला, नाट्य) आदि में भी प्रशिक्षण प्राप्त करें।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






