यूपी बोर्ड: शिक्षकों का ब्योरा होगा ऑनलाइन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने और उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों को 15 नवंबर तक शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड या अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। सचिव भगवती सिंह ने निर्धारित समय में शत-प्रतिशत विद्यालयों का डाटा अपडेट कराने को कहा है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
