स्कूलों के पास ट्रैफिक पर सीबीएसई उपाय बताए

primarymaster.in


 हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्कूलों के आसपास यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से प्रभावी उपाय सुझाने को कहा है।

न्यायालय ने बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारी को अगली सुनवाई पर तलब कर लिया है। निर्देश दिया है कि वह बताएं कि सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में यातायात प्रबंधन संबंधी न्यायालय केआदेशों का पालन कैसे सुनिश्चित कराया जा सकता है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जानी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी। न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने गोमती रिवर बैंक रेजिडेंट्स की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि सीबीएसई को मामले में पक्षकार बनाने का उद्देश्य उसके संबद्ध स्कूलों में पूर्व आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना है। साथ ही अवहेलना की स्थिति में उचित कार्रवाई करना है। सुनवाई के दौरान उप परिवहन आयुक्त ने कोर्ट को बताया कि स्कूली वाहनों की जांच की कार्रवाई जारी रहेगी। मोटर वाहन अधिनियम और उसके तहत बनाए गए नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस पर न्यायालय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए यह अभियान नियमित रूप से चलाएं।

पहले सीबीएसई शिक्षा अनुभव केंद्र का उद्घाटन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एकीकृत कार्यालय परिसर में देश के पहले ‘सीबीएसई शिक्षा अनुभव केंद्र’ का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया। रीब छह हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैले इस अत्याधुनिक केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा के बदलते स्वरूप, आधुनिक तकनीक और अनुभव आधारित शिक्षण पद्धति से परिचित कराना है। केंद्र में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज और पुरानी तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं। वर्ष 1935 के ऐतिहासिक अभिलेख यहां आने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण हैं। पूरे परिसर को 12 विशेष खंडों में विभाजित किया गया है, जहां 21 जीवंत प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से शिक्षा के इतिहास, वर्तमान स्वरूप और भविष्य की संभावनाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

वहीं, जोशी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था एवं चिंतित अभिभावक ‘मार्क्स-वादी’ हो गए हैं और बच्चों के अंकों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

स्कूलों के पास ट्रैफिक पर सीबीएसई उपाय बताए

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Cleansee – Cleaning Service Elementor Template Kit ClearView – Eyeglasses & Eyewear Store WooCommerce Ele…or Template Kit Cleener – Cleaning Services WordPress Theme Clenix – Cleaning Services WordPress Theme Cleniz – Cleaning Services Elementor Template Kit Clentac – Cleaning Services WordPress Theme Clevehouse – Smart Home Automation Elementor Template Kit Clever Course – Education / LMS WordPress Clever Viewer – Before After Plugin for WordPress Clever WooCommerce Ajax Product Filter