कन्नौज)। अंग्रेजी की मीनिंग याद कर नहीं आने पर कोचिंग टीचर ने कक्षा दो की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। डर कर छिपी बच्ची को पहले बाल पकड़कर खींचकर बाहर लाया, फिर हाथ से पिटाई की। इसके बाद लकड़ी के फट्टे से मारा। भाग कर बच्ची तख्त के नीचे छिप गई तो बच्चों से टांग पकड़कर बाहर निकलवाया। फिर पिटाई की। मामले का वीडियो बनवा कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खड़िनी चौकी निवासी अरविंद सक्सेना की पुत्री नव्या (6) कक्षा दो की छात्रा है। अरविंद के पड़ोस का ज्ञानेंद्र उर्फ गोल्डी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। नव्या भी ट्यूशन पढ़ने जाती है। ज्ञानेंद्र ने नव्या को अंग्रेजी की मीनिंग याद कर आने के लिए कहा था। मीनिंग नहीं सुना पाने से नाराज अध्यापक ज्ञानेंद्र ने नव्या की बाल पकड़कर पिटाई कर दी। ज्ञानेंद्र ने पिटाई का वीडियो बच्चों से बनवाया। डरी सहमी बच्ची जब तखत के नीचे घुस गई तो उसने बच्चों से पैर पकड़कर बाहर खिंचवाया और फिर मासूम की पिटाई की।
पिटाई से बचने के लिए मासूम छटपटाती रही। रोती रही, लेकिन ज्ञानेंद्र को रहम नहीं आया। बनवाया गया वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए ज्ञानेंद्र को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि अध्यापक को वीडियो के आधार पर बच्ची से मारपीट करने के मामले में हिरासत में लिया गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। बुधवार को तहरीर नहीं मिलने पर शिक्षक का शांतिभंग में चालान किया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





