जिले के परिषदीय, राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को अब दीक्षा पोर्टल के माध्यम से आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षण का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सत्र 2026-27 के लिए निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के लिए नामांकन 31 अगस्त तक होगा, जबकि पाठ्यक्रम 15 सितंबर तक संचालित किए जाएंगे। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि जिले के 2266 परिषदीय विद्यालयों सहित राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को नई शिक्षा नीति, गतिविधि आधारित शिक्षण, डिजिटल संसाधनों के उपयोग, साइबर सुरक्षा और तकनीकी दक्षता से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी शिक्षकों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप तैयार करना है। संवाद
गाजीपुर
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






