आरओ/एआरओ भर्ती 2026: 428 पदों पर जल्द आएगा विज्ञापन, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2026 का विज्ञापन जल्द जारी होने की संभावना है। समाचार के अनुसार, आयोग को उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के 92 पद तथा सहायक समीक्षा अधिकारी के 267 पद, यानी कुल 359 पदों के साथ ही राजस्व परिषद में 69 पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है। इस प्रकार कुल 428 पदों पर भर्ती की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें – दो हजार रुपये मानदेय में परिषदीय विद्यालयों की रसोइयों की बढ़ी मुश्किलें, सेवा शर्तें तय करने की मांग
ये भी पढ़ें – नियुक्ति , स्थानांतरण और समायोजन की समस्या का निदान
मुख्यमंत्री अध्येतावृत्ति (Fellowship) योजना के लिए आयु सीमा एवं अधिमान में शिथिलीकरण नियमावली 2026 लागू होने के बाद युवाओं को भर्ती में अतिरिक्त अवसर मिलने की संभावना है। इससे पदों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, अन्य भर्तियों का विज्ञापन जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों की निगाहें आरओ/एआरओ भर्ती पर टिकी हुई हैं। यह उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
गौरतलब है कि आरओ/एआरओ 2023 भर्ती में 419 पदों के लिए 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जो आयोग के इतिहास में किसी एक भर्ती के लिए सबसे अधिक आवेदन संख्या बताई गई थी। वहीं, आरओ/एआरओ 2023 का परिणाम 5 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था।
मुख्य बातें
कुल 428 पदों पर भर्ती की संभावना।
सचिवालय में 359 एवं राजस्व परिषद में 69 पदों का अधियाचन।
विज्ञापन जल्द जारी होने की उम्मीद।
मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना से जुड़े युवाओं को भी लाभ मिलने की संभावना।
पिछली भर्ती में 10.76 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






