फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र में 11 शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाज

primarymaster.in


फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र में 11 शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाज

बेतिया, बेतिया कार्यालय।बिहार में शिक्षक नियोजन में हुए फर्जीवाड़े का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शिक्षकों के खिलाफ चल रही निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच के क्रम में जिले में 11 और शिक्षकों पर गाज गिरी है।

निगरानी टीम ने जांच के दौरान फर्जी पाए गए शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के मामले में हाल-फिलहाल जिले के 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं पर जिले के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें 10 नियोजित तथा एक विशिष्ट शिक्षक शामिल हैं।निगरानी विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि इन शिक्षकों ने नियोजन के समय फर्जी या हेरफेर किए गए शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र जमा किए थे।

भौतिक सत्यापन और संबंधित बोर्ड/विश्वविद्यालयों से जांच के दौरान प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए, जिसके बाद ब्यूरो ने कानूनी शिकंजा कसा है। इसी के साथ जिले में शिक्षक नियोजन फर्जीवाड़ा मामले में एफआईआर की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।गौरतलब है कि वर्ष 2006 से 2015 के बीच विभिन्न नियोजन इकाइयों में हुए शिक्षक नियोजन की लंबे समय से निगरानी जांच चल रही है। जैसे-जैसे जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़े के मामले परत-दर-परत सामने आ रहे हैं।हालांकि, निगरानी विभाग का काफी समय शिक्षकों से फोल्डर जमा कराने की प्रक्रिया में ही बीत गया। अब जाकर डिग्रियों की जांच में कुछ तेजी आई है।

फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र में 11 शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाज

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment