परिषदीय स्कूलों में विभिन्न क्लबों का किया जाएगा गठन

primarymaster.in


 शासन ने प्राइमरी व कम्पोजिट स्कूलों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बच्चों के बीच बेहतर सामाजिक कौशल, क्रिटिकल थिंकिंग, टीम भावना एवं नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के लिए क्लबों के गठन कराने के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत परिषदीय प्राइमरी, अपर प्राइमरी, कम्पोजिट तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में इको क्लब, स्पोर्टस क्लब, गणित क्लब, विज्ञान क्लब, ज्योग्राफी क्लब, रीडिंग क्लब, सिविक सेंस क्लब,डिजिटल इनिशिएटिव क्लब, कला एवं संगीत तथा नाटक क्लब एवं हेल्थ एण्ड वेलबीइंग / योग क्लब का गठन किया जाना है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. एमके शन्मुगा सुन्दरम ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम सर्कुलर जारी कर दिया है। स्कूलों में गठित होने वाले इन क्लबों की मुख्य गतिविधि प्रत्येक शनिवार को अन्तिम दो कक्षा के दौरान किया जाएगा। सभी गतिविधियों का संचालन शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही किया जाएगा तथा इस दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा

का विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्लबों के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा और उसकी देखभाल भी की जाएगी। खेल प्रतियोगिताएं होगी और योगाभ्यास कराए जाएंगे। गणितीय पहेलियों से लेकर गणित किट, विज्ञान किट तथा आईसीटी का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा कला, संगीत, नाटक, रंगमंच, रोल प्ले आदि विविध गतिविधियों का आयोजन होगा। पठन-पाठन संबंधी गतिविधियां भी कराई जाएंगी, जिसमें पुस्तक चर्चा तथा कहानियां सुनाने के कार्यक्रम होंगे। साथ ही सम-सामयिक घटनाक्रमों पर चर्चाएं कराई जाएंगी।

परिषदीय स्कूलों में विभिन्न क्लबों का किया जाएगा गठन

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment