अयोध्या। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ की सभी मांग पूरी कराई जाएगी। इसके लिए संगठन के प्रतिनिधियों की वार्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराएंगे। प्रदेश सरकार जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर सकारात्मक कार्रवाई करेगी।
परिवहन मंत्री शनिवार को एमएलएमएल इंटर कॉलेज में शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ के प्रदेशीय सम्मेलन, शैक्षिक संगोष्ठी व शिक्षणेतर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। विशिष्ट अतिथि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षणेतर
कर्मचारियों का शिक्षा की व्यवस्था में विशेष योगदान है। उनकी जायज मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर इनकी बातों को रखा जाएगा। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षणेतर कर्मचारियों के स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना की।
शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने कहा कि अहर्ताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक के रूप में पदोन्नति की जाए।
300 दिनों के उपार्जित अवकाश का नगदीकरण हो। कैसलेश चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाए। प्रबंध समिति में प्रतिनिधित्व दिए जाने के साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित मानदेय भुगतान की मांग की। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति को दूर करते हुए पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
इस दौरान महासंघ की ओर से प्रदेश स्तर पर 11 सर्वोत्कृष्ट शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षणेत्तर रत्न सम्मान, 51 उत्कृष्ट शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उत्कृष्ट शिक्षणेत्तर सम्मान और अन्य सभी सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। ब्यूरो
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






