अमेठी सिटी। जनगणना की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक की। इसमें प्रथम चरण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
डीएम ने बताया कि जनगणना का पहला चरण मकानों की गणना का होगा। यह कार्य सात मई से 21 मई 2026 तक चलेगा। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक इसका विस्तार किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि इस बार जनगणना में अंकीय प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है।
नागरिक इंटरनेट पोर्टल पर स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल नंबर से प्रवेश, एक बार का पासवर्ड सत्यापन, पता और लोकेशन दर्ज करने के बाद प्रश्नावली भरनी होगी।
इससे एक विशिष्ट पहचान संख्या प्राप्त होगी। यह प्रक्रिया 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे प्रवासी और व्यस्त परिवारों को सुविधा मिलेगी। इससे फील्ड कर्मचारियों का कार्यभार कम होगा और डेटा अधिक सटीक मिलेगा।
प्रशासन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाएगा। जन सेवा केंद्रों, पंचायत भवनों और शहरी वार्ड कार्यालयों में सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे कोई भी परिवार जनगणना से छूट नहीं सकेगा।
—
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





