जींस पहनकर स्कूल पहुंचे तीन शिक्षकों का वेतन रुका. मांगा गया स्पष्टीकरण

primarymaster.in


 जींस पहनकर स्कूल पहुंचे तीन शिक्षकों का वेतन रुका. मांगा गया स्पष्टीकरण

सरकारी विद्यालयों में अनुशासन और विभागीय आदेशों के पालन को लेकर शिक्षा विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में दिखायी दे रहा है. चैनपुर प्रखंड के गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक निर्धारित ड्रेस कोड का उल्लंघन करते हुए जींस पहनकर विद्यालय पहुंचे मिले. निरीक्षण में यह मामला सामने आते ही बीइओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. साथ ही स्पष्ट कर दिया गया है कि संतोषजनक जवाब मिलने तक संबंधित शिक्षकों का वेतन स्थगित रहेगा. इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में अनुशासन को लेकर एक बार फिर सख्त संदेश गया।

बीइओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्रवाई की जद में आये शिक्षकों में मुकेश कुमार, अनिल कुमार गुप्ता व अभिषेक राय शामिल हैं. दरअसल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के निरीक्षण के दौरान तीनों शिक्षक जींस पहनकर विद्यालय पहुंचे थे, जबकि शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही सभी शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए शिक्षण व कार्यालय अवधि में औपचारिक (फॉर्मल) और गरिमामयी परिधान पहनना अनिवार्य किया जा चुका है. इसके बावजूद निर्देशों की अनदेखी को विभागीय आदेशों का उल्लंघन और शिक्षकीय आचरण के विपरीत माना गया. इतना ही नहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र

●चैनपुर के गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान हुई कार्रवाई

●24 घंटे में स्पष्टीकरण नहीं देने पर होगी आगे की सख्त कार्रवाई

में स्पष्ट किया गया है कि विभागीय निर्देशों के आलोक में सभी सरकारी विद्यालयों में औपचारिक ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य है. विद्यालय स्तर पर इस संबंध में कई बार मौखिक और लिखित निर्देश भी दिये जा चुके थे. इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी सामने आना गंभीर लापरवाही है. इधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले कर्मी नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आदर्श भी होते हैं. इसलिए उनका व्यवहार, अनुशासन और पहनावा भी विभागीय मानकों के अनुरूप होना चाहिए. चैनपुर में हुई यह कार्रवाई पूरे जिले के शिक्षकों के लिए एक स्पष्ट संदेश मानी जा रही है किसरकारी आदेशों की अनदेखी अब किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जायेगी.।

 शिक्षा विभाग ने संकेत दिये हैं कि भविष्य में भी ड्रेस कोड, समयपालन या अन्य विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सरकारी विद्यालयों में जवाबदेही, अनुशासन और कार्यसंस्कृति को और अधिक मजबूत बनाया जा सके.।

इस संबंध में पूछे जाने पर बीइओ अंशु कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक विभागीय ड्रेस कोड का उल्लंघन करते हुए जींस पहनकर विद्यालय पहुंचे मिले. इस पर तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब मिलने तक संबंधित शिक्षकों की वेतन निकासी पर रोक लगा दी गयी है. यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जायेगी.।

जींस पहनकर स्कूल पहुंचे तीन शिक्षकों का वेतन रुका. मांगा गया स्पष्टीकरण

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Aenft - NFT Minting Collection WordPress Theme Aequity - Law WordPress Theme Aero for WordPress – Image Hover Effects Aesthetica – Plastic Surgery & Beauty Clinic WordPress Theme Aether – AI Agency & Technology WordPress Theme Aether Content Hider Plugin for WordPress Aethos – Creative Agency WordPress Theme Aevent – Conference & Event WordPress Theme Afela | Flexible Multi-Purpose HTML5 Template Affiliate Butler Pro