दो लाख से नीचे लुढ़की चांदी, सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज

primarymaster.in


 नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत दो लाख रुपये प्रति किग्रा से नीचे आ गई। 10 महीने से अधिक समय में यह पहला मौका है, जब चांदी इस स्तर पर आई है। सोने की कीमत में भी 500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक सर्राफा बाजारों में कमजोर रुख और डॉलर में मजबूती के कारण सोना और चांदी के भाव में तेज नरमी आई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 4,000 रुपये टूटकर 1.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रही। यह 10 महीने का इसका सबसे निचला स्तर है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2.02 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी सोमवार के बंद भाव 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से 500 रुपये घटकर सभी करों सहित 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

दो लाख से नीचे लुढ़की चांदी, सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Store Catalog PDF Download for WooCommerce WooCommerce Store Credit WooCommerce Storefront Powerpack WooCommerce Stripe External WooCommerce Stripe POS Terminal Connector WooCommerce Subscription Downloads WooCommerce Subscriptions WooCommerce Swatches Pro Plugin WooCommerce Tab Manager WooCommerce Table Rate Shipping