सरकारी दफ्तर में पहुंची महिला ठग, स्कूल की मान्यता के नाम पर पहले की घूस की बात, फिर खुद ही कर डाला यह काम, देखें
यूपी के आगरा के सरकारी दफ़्तर में एक महिला पहुंची.
महिला ने वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछा कि उसे एक स्कूल की मान्यता करवानी है, वो भी जल्द से जल्द.
इसके लिए वो घूस भी देने को तैयार है. कर्मचारियों ने भी महिला से खुलकर बात की. सब कुछ बताया, सारी डिमांड रखी.
महिला चली गई, लेकिन फिर वो अपने 3 साथियों के साथ लौटी. उसने खुद को ‘स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम’ का अधिकारी बताया.
महिला ने कर्मचारियों के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनाई और मामला रफादफा करने के लिए 5 लाख रुपए मांगे.
कर्मचारी डर गए, लेकिन 5 लाख रुपए तुरंत थे नहीं तो 1.4 लाख रुपए देकर पीछा छुड़ाया.
महिला और उसके साथी चले गए, फिर पता चला कि वो सभी ठग थे.
ठग फरार हैं, पुलिस जांच में लगी है…
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





