छुट्टी लेने को शिक्षक ने जिंदा छात्र का निधन दर्शाकर बंद कर दिया स्कूल

primarymaster.in


 छुट्टी लेने को शिक्षक ने जिंदा छात्र का निधन दर्शाकर बंद कर दिया स्कूल

नईदुनिया प्रतिनिधि, मऊगंज : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक की करतूत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शर्मसार कर दिया। छुट्टी लेने के लिए शिक्षक ने अजीबोगरीब झूठ का सहारा लिया। शिक्षक ने छुट्टी के लिए तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत की झूठी बात स्कूल के रजिस्टर में दर्शा दी और उसकी अंत्येष्टि में जाने के नाम पर शोक में स्कूल की छुट्टी कर दी। मामले का पर्दाफाश होने के बाद कलेक्टर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है।

 मामला नई गढ़ी के चिंगर टोला प्राथमिक स्कूल का है। दरअसल, शिक्षक हीरालाल पटेल को गत सात नवंबर को कहीं जाना था। खुद छुट्टी लेने की जगह शिक्षक ने पूरे स्कूल की ही छुट्टी करने का बहाना खोजा और स्कूल के रजिस्टर में तीसरी कक्षा के एक छात्र का निधन होना दर्शा दिया और लिख दिया कि दो बजे उसका अंतिम संस्कार है। स्कूल बंद कर वहां जा रहा हूं। शिक्षक ने यह सूचना स्कूल के वाट्सएप ग्रुप में भी प्रसारित कर दी।

छुट्टी लेने को शिक्षक ने जिंदा छात्र का निधन दर्शाकर बंद कर दिया स्कूल

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment