रोडवेज के संविदा चालकों-परिचालकों का मानदेय बढ़ा

primarymaster.in


 लखनऊ। परिवहन निगम में संविदा चालकों व परिचालकों के पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है। चालकों का वेतन 17 पैसा और परिचालकों का 13 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ाया गया है। इस संबंध में रोडवेज के जीएम कार्मिक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता देने की योजना में भी बदलाव किया गया है। वेतन बढ़ाने के निर्णय से रोडवेज के 35 हजार से अधिक संविदा ड्राइवरों व कंडक्टरों को लाभ मिलेगा। परिवहन निगम के संविदा चालकों और परिचालकों को प्रतिकिमी के अनुसार वेतन मिलता है। उन्हें अभी तक यह वेतन 1.89 रुपये प्रति किलोमीटर मिल रहा था। जबकि नए आदेश के अनुसार संविदा चालकों को 2.06 रुपये प्रतिकिमी और परिचालक को 2.02 रुपये प्रतिकिमी मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर एक चालक और परिचालक प्रतिदिन 600 किमी चल सकता है। ऐसे में महीनेभर में इन्हें मुश्किल से 12 हजार रुपये तक ही मिल पाते थे। लेकिन अब उनका वेतन 15 हजार से ऊपर पहुंच जाएगा। ब्यूरो

रोडवेज के संविदा चालकों-परिचालकों का मानदेय बढ़ा

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment