गाजियाबाद। परिवार न्यायालय में तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया। अनोखा इसलिए क्योंकि इसकी वजह चौंकाने वाली है। एक महिला ने इसलिए तलाक मांगा है क्योंकि शादी के आठ साल बाद उसका मेकेनिकल इंजीनियर पति न केवल उसकी साड़ी पहनने लगा बल्कि होठों पर लिपिस्टिक भी लगाने लगा।
इतना ही नहीं। उसने खुद को महिला बताते हुए आधार कार्ड में अपना नाम बदलवा लिया। पत्नी ने लाख समझाया पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इंजीनियर ने दो टूक कह दिया कि वह महिला बनने के लिए दवा ले रहा है। जल्द ही सर्जरी कराकर महिला बन जाएगा। उसने परिवार के लोगों से भी कह दिया कि उसे पुरुष नहीं, महिला समझा जाए।
उसे समझाने की भरसक कोशिश का भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो राजनगर एक्सटेंशन की निवासी महिला तलाक के रास्ते पर चल पड़ी। दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। इस पर दोनों को आपत्ति नहीं है।
महिला के वकील ने बताया कि दोनों की शादी 2013 में हुई थी। चार साल बाद 2017 में बेटा हुआ। 2021 में ही इंजीनियर को कंपनी के काम से बंगलूरू जाना पड़ा। वहां से वापसी के बाद व्यवहार बदल गया। उसने साड़ी पहनना शुरू कर दिया। इंजीनियर ने पत्नी को 18 लाख रुपये भी दे दिए हैं और अपनी पोस्टिंग भी बंगलूरू में करा ली है। तब से दोनों अलग रह रहे हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






