प्रयागराज। लोकतांत्रिक देश में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह न केवल युवाओं का शैक्षणिक, बल्कि उनमें नागरिक चेतना और नैतिक मूल्यों का विकास करता है। लोकतंत्र की स्थिरता में शिक्षक महत्वपूर्ण योगदान देता है। कोर्ट ने यह टिप्पणी कर छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को जमानत देने से इन्कार कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की पीठ ने गंधर्व कुमार की जमानत अर्जी पर
दिया। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में 26 अक्तूबर 2018 को पीड़िता के पिता ने आवेदक पर दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि बेटी आरोपी से ट्यूशन पढ़ती थी। 25 अक्तूबर 2018 को आरोपी ने बेटी को ट्यूशन पढ़ने के लिए बुलाया। इसके बाद छात्रा का कुछ भी पता नहीं चला। बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया। आवेदक के अधिवक्ता ने दलील दी कि पीड़िता-आवेदक दोनों बालिग थे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)





