LUCKNOW: जनवरी में गलन भरी सर्दी का सितम जारी है। बुधवार को कई इलाकों में घने कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हुई। मंगलवार को दूसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बुधवार को भी आसार कम हैं। दिन भर लोग अलाव के सामने ही बैठे रहे। सर्दी से पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। सोमवार रात में पारा सामान्य से करीब आधा डिग्री ऊपर जाकर नौ डिग्री पर पहुंचा। बर्फीली हवा से ठंड का कहर जारी है। बुधवार को कोहरे व हवा के साथ दिन शुरू हुआ। इससे पहले ही कई जिलों के प्रशासन ने बच्चों के स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया था। वहीं, राजधानी लखनऊ में स्कूलों के समय बदल दिए गए।
शीतलहर के कारण लोग सर्दी व कोहरे से जूझ रहे हैं। 31 दिसम्बर से लगातार बर्फीली हवाएं चल रही हैं। धूप न निकलने और तेज हवाओं से लोग बेहाल हैं। घने कोहरे के चलते सर्दी भी बढ़ी है। कोहरे से फूल वाली फसलों को भी नुकसान की आशंका बनी हुई है। इसी के चलते प्रशासन ने लखनऊ में स्कूलों के समय बदलने के आदेश दिए। शीतलहर के मद्देनज़र स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
लखनऊ में स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे संचालित होंगे। आदेश में कहा गया कि स्कूलों को शीतकालीन समय का पालन करना होगा। कन्नौज में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय अभी बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने अवकाश घोषित किया है। कन्नौज में 19 को 8वीं तक के सभी स्कूल खुलेंगे। 18 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश हैं। अवकाश में ऑनलाइन क्लास चलाई जा सकती हैं
अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम
कृषि मौसम विज्ञान के विषय वस्तु विशेषज्ञ ने बताया कि 14 से 18 जनवरी तक जिले में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिससे 15 से 16 जनवरी के बीच में बूंदाबांदी और कहीं-कहीं ओलों की संभावना है। सुबह-शाम कोहरा और दिन में धुंध छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 07 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






