166 मेधावियों को एक-एक लाख और टैबलेट देंगे सीएम – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज, । विभिन्न बोर्डों से 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तर प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाने वाले 166 होनहारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों एक-एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल मिलेगा। इसी के साथ यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम दस स्थान वाले क्रमश: 813 और 780 समेत कुल 1593 मेधावियों को जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए 21-21 हजार रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार जिले से लेकर राज्य स्तर पर कुल 1,759 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि राज्य और जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले मेधावियों का बैंक खाता विवरण प्राप्त कर लें ताकि कार्यक्रम तिथि को संबंधित छात्र के खाते में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की जा सके। साथ ही यदि किसी मेधावी विद्यार्थी के नाम, माता-पिता का नाम व अन्य किसी विवरण में कोई त्रुटि हो तो उसका निराकरण कराकर सूचित करने को कहा गया है ताकि डाटा संशोधित कराया जा सके।

लोक भवन में प्रस्तावित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी के साथ माता या पिता केवल एक अभिभावक ही सम्मिलित हो सकते हैं। समारोह की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। डीआईओएस पीएन सिंह का कहना है कि समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है।

● बोर्ड परीक्षाओं में यूपी के टॉपरों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री ● जिले में टॉप टेन में स्थान बनाने वालों को 21-21 हजार इनाम

राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले छात्र

बोर्ड हाईस्कूल इंटर योग

यूपी बोर्ड 55 30 85

संस्कृत बोर्ड 10 10 20

सीआईएससीई 19 13 32

सीबीएसई 12 17 29

कुल 96 70 166

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment