बेसिक के स्कूलों में आज-कल समर कैंप में होंगे भव्य आयोजन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से समर कैंप का आयोजन हो रहा है। ये कैंप 10 जून को समाप्त हो रहे हैं। इसे देखते हुए महानिदेशालय ने आखिरी 9 व 10 जून को भव्य आयोजन कर इसे यादगार बनाने के निर्देश दिए हैं।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी डायट प्राचार्य, एडी बेसिक, बीएसए, बीईओ से

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने डायट प्राचार्य, एडी बेसिक व बीएसए को भेजा पत्र

कहा है कि अंतिम 2 दिन सभी अधिकारी, जिला समन्वयक शिविर की गतिविधियों में अनिवार्य रूप से शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें। कैंप की गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा भी करें, ताकि जनमानस को जागरूक किया जा

सके। 10 जून को कैंप के अंतिम दिन अभिभावकों व समुदाय के साथ रोचक गतिविधियां कराएं। बच्चों व अभिभावकों के अनुभव भी साझा किए जाएं।

बता दें, विद्यालयों में पहली बार समर कैंप में गतिविधियों, बच्चों के लिए अतिरिक्त न्यूट्रीशन, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के लिए मानदेय तथा मॉडल कैंप के संचालन आदि के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान भी किए गए हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment