दो साल से एक भर्ती नहीं, अभ्यर्थियों ने उतारी चयन आयोग की नजर – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

अभ्यर्थियों ने आयोग के गेट पर लटकाया काले कपड़े में लिपटा मटका

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को दो साल हो चुके हैं और आयोग अब तक एक भी नई भर्ती का विज्ञापन तक जारी नहीं कर सका है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बिना कुछ किए ही आयोग को नजर लग गई है।

इसी वजह से उन्होंने नजर उतारने के लिए रविवार को आयोग के गेट पर काले कपड़े में लिपटा मटका टांग दिया, जिससे धुआं भी निकल रहा था। प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर शिक्षा सेवा चयन आयोग के सामने अभ्यर्थियों का धरना

लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। धरना का नेतृत्व कर रहे डीएलएड प्रशिक्षित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह ने कहा कि आयोग केवल आश्वासन देकर किनारा काट लेता है।

28 मई को आयोग के उपसचिव ने छात्रों के बीच आकर 10 दिन का समय मांगा गया था, लेकिन मियाद पूरी होने के बाद भी कुछ नहीं हुआ और अब आयोग के प्रतिनिधि छात्रों से बात करने से कतरा रहे हैं

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment