बेसिक स्कूलों में 30 जून तक बढ़ाई जाए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

रामपुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की है कि परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ा दिया जाए।

यह मांग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी के माध्यम से महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजे ज्ञापन में की गई है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है किपरिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकाल अवकाश 15 जून को समाप्त हो रहा है परंतु, गर्मी का प्रकोप अभी चरम पर है। 16 जून से 30 जून तक गर्मी से राहत मिलने का कोई संकेत नहीं है। जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल, जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, छत्रपाल सिंह यादव, अब्दुल अलीम खान, आनंद सिंह भंडारी, महेंद्र प्रताप सिंह, सतीश कुमार आदि रहे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment