लखनऊ। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रधान व शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले में विद्यालय प्रबंधन रुचि नहीं ले रहे हैं। इस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताई है।
लंबी कवायद के बाद एडेड माध्यमिक विद्यालयों में तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून है। लेकिन, कई जगह से शिक्षकों को एनओसी न देने की शिकायत मिल रही है। वहीं कुछ ऐसे भी मामले आए हैं कि शिक्षक आवेदन ऑनलाइन कर रहे हैं और एनओसी ऑफलाइन जारी की जा रही है।
शिक्षकों ने आवेदन में दिक्कतों की – शिकायत भी की है। अपर शिक्षा निदेशक – माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को पत्र भेजा है। उन्होंने
विद्यालय प्रबंधन को शिक्षकों के आवेदन शीघ्र अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही के लिए संस्था अधिकारियों को निर्देशित करने को कहा है।
15 जिलों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी : प्रदेश में शिक्षक-छात्र अनुपात सही
करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 15 जिलों में रिक्तियां जारी कर इनके लिए आवेदन मांगे हैं। हालांकि, शिक्षक इसमें अपेक्षाकृत रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में इसके लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को भेजे निर्देश में कहा है कि ऑनलाइन आवेदन 9 से 12 जून तक किया जाना था। इसकी तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





