लखनऊ। प्रदेश में एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इस दौरान विभिन्न बीमारियों की चपेट में आए मरीजों को चिन्हित किया जाएगा। साथ ही संक्रामक बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए जाएंगे। इसी के साथ 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलेगा।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा, नगर विकास, पंचायती राज, सिंचाई विभाग सहित तमाम विभागों को जोड़ा गया है। सभी विभाग संयुक्त प्रयास करते हुए गांवों व कस्बों में सफाई से लेकर जल निकासी भी कराएंगे। इसकी व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। टीमों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में विभागों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें तैयारी की समीक्षा की गई।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






