लखनऊ : पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की तरह होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए भी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य होगा। उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने ओटीआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल, सुविधाजनक व पारदर्शी बनाने के लिए यह निर्णय किया गया है।
अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर आवश्यक सूचनाएं भरकर अपना ओटीआर करा सकते हैं। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार ओटीआर पंजीकरण आवेदन पत्र का प्रथम व अनिवार्य चरण है। ओटीआर के लिए लिंक upprpb.in व apply.upprpb. in हैं। प्रदेश में 45 हजार से अधिक होमगार्ड की भर्ती होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





