किताबों भरा कंटेनर 25 हजार में – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


बहराइच : कंटेनर में लदी किताबें रामगांव इलाके में स्थित दिलशाद कबाड़ी के यहां बिकने पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक चार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से किताबों को खरीदने का सौदा तय हुआ। 

25 हजार रुपये में किताबों से भरे कंटेनर को कबाड़ी ने खरीदा, लेकिन किसी ने इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचते ही चालक और कबाड़ी फरार हो गए। थानाध्यक्ष रामगांव गुरुसेन सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद किताबों से लदे कंटेनर को सीज कर दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है कि किताबें कहां से आईं थीं और किस जिले के लिए भेजी गईं थीं? थानाध्यक्ष ने कहा कि किताब खरीदने वाले कबाड़ी व चालक की तलाश की जा रही है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि प्रकरण गंभीर है। बच्चों का भविष्य संवारने वाली किताबों को किसने कबाड़ी को बेचा

है। जांच कराई जा रही है। जिले में वितरित होने के लिए आई किताबों के स्टाक की जांच कराई जा रही है, जिससे कि सत्यता उजागर हो। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने कहा कि जिले के लिए भेजी गई किताबों का स्टाक पूरा है, फिर भी पूरे स्टाक का मिलान कराया जा रहा है। किताब लेकर आए वाहन चालक व कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। मुरादाबाद के आजाद नगर निवासी ट्रक मालिक जाने आलम ने बताया कि उनका ट्रक हैदाराबाद से पंखे लेकर महाराजगंज के सोनौली गया। अमरोहा के ट्रांसपोर्टर आसिम ने रविवार को बताया कि बहराइच से पुरानी किताबों की लाट काशीपुर जानी है। एवज में 15 हजार किराया तय हुआ। मंगलवार दोपहर ट्रक किताब लेकर काशीपुर के लिए चला। रात करीब नौ बजे एक फोन आया। काल करने वाले ने खुद को बहराइच का जिला समन्वयक राकेश कुमार सिंह बताया, किताबें वापस भेजने को कहा। इस समय तक ट्रक लखीमपुर आ चुका था। हालांकि, उनके कहने पर ट्रक वापस भेज दिया। आगे की जानकारी नहीं

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Coast - Luxury Hotel & Resort Elementor Template Kit Comment System Plugin for WordPress & Ajax Comments – Comment Press Consulta – Professional Business & Financial WordPress Theme Contact Lenses Prescription Plugin | WooCommerce WordPress Conversi – Professional Conversion WordPress Landing Page Cool Timeline Pro CountDown Pro WP Plugin | WebSites / Products / Offers Crawler – Ticker Plugin for Elementor CSS Igniter Paperbag WordPress Theme CSS Igniter Public Opinion WordPress Theme