प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएंगी। वहीं, 18 मार्च से कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो जाएगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने की संभावना है।
बुधवार को 169 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हुईं। प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत गायन एवं इंटरमीडिएट लेखा शास्त्र (वाणिज्य वर्ग) एवं एनसीसी तथा द्वितीय पाली में हाईस्कूल पाली अरबी, फारसी एवं इंटरमीडिएट पाली, अरबी, फारसी की परीक्षा हुई।
प्रथम पाली में पंजीकृत 68,773 परीक्षार्थियों में से 66,255 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में पंजीकृत 1279 परीक्षार्थियों में से 1049 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों पालियों में 2748 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल कृषि, इंटरमीडिएट कंप्यूटर और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।
सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 12 मार्च को बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो जाएगी। ब्यूरो
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






