लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति तो दे दी गई लेकिन अभी तक उनका सत्यापन नहीं किया गया। प्रधानाध्यापकों के स्तर पर सत्यापन न किए जाने के कारण प्रेरणा पोर्टल पर बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस मामले में नाराजगी जताई गई है।
बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर वर्ष 2025-26 में प्रोन्नति पाने वाले छात्रों का जल्द सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए हैं।
प्रेरणा पोर्टल पर ऐसे बड़ी संख्या में मामले लंबित होने के कारण अब शीघ्र इस कार्य को पूरा करने का आदेश दिया गया है। कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्रों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अलगी कक्षा में प्रोन्नति दी जाती है। ऐसे में प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन छात्रों का सत्यापन किया जाता है। कौन सा छात्र स्कूल में उपस्थित हो रहा है या नहीं। कहीं कोई छात्र विद्यालय छोड़कर तो नहीं चला गया। ऐसी कई जानकारियों के लिए प्रेरणा पोर्टल पर सत्यापन की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापकों ने यह कार्य नहीं किया है। एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है और अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




