माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों में जनपद में रहने का आदेश जारी किया गया है। गर्मी की छुट्टी में कई बड़ी परीक्षाएं जनपद में होनी हैं। जिले में लेखपाल, आईएएस, बीएड, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा और यूपीटेट की प्रवेश परीक्षा परीक्षाएं करानी जानी है।
परीक्षाओं के मद्देनजर लगी रोक
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान जिले के बाहर बिना अनुमति के कोई भी शिक्षक नहीं जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जिले में लेखपाल भर्ती की प्रवेश परीक्षाएं एक पाली में 21 मई को कराई जाएंगी। आईएएस प्रवेश परीक्षा 24 मई को दो पाली में होंगी। बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को दो पाली में कराई जानी है। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की प्रवेश भर्ती परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएगी।
जिले से बाहर जाने से पहले देनी होगी लिखित जानकारी
उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रवक्ता की परीक्षा 14 जून को एक पाली में होगी। वहीं यूपीटेट की प्रवेश परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को प्रतिदिन दो पाली में कराई जाएंगी। यदि कहीं किसी आवश्यक काम के चलते जिले के बाहर जाना होगा, तो उसे विभाग को लिखित में जानकारी देने के साथ ही अनुमति लेना आवश्यक होगा। आदेश जारी किए जाने के बाद भी यदि कोई जिले से बाहर बिना अनुमति के जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






