निलंबित प्रधानाध्यापिका ने कहा- शोषण करना चाहते हैं बीएसए
महोबा : कबरई के एक प्राथमिक विद्यालय की निलंबित प्रधानाध्यापिका ने बीएसए राहुल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीएसए उन्हें अपने आवास पर बुलाते थे। मना करने पर जांच कराकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और बिना साक्ष्य निलंबित कर दिया। वह शारीरिक शोषण करना चाहते हैं। शिक्षिका ने एसपी शाशांक सिंह को शिकायत पत्र सौंपकर बीएसए और दो शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। बीएसए ने आरोपों को निराधार बताया है। डीएम गजल भारद्वाज ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई है, जो एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देगी।
निलंबित प्रधानाध्यापिका ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि विद्यालय की महिला सहायक अध्यापक समेत दो शिक्षकों ने उनसे कहा कि साहब को गुलाब बहुत पसंद है, हमारे साथ उनके आवास चलो, वह खुश हो जाएंगे। वह 27 फरवरी 2026 को पिता के साथ बीएसए कार्यालय गई। बीएसए भड़क गए और पिता को अपमानित कर बाहर निकाल दिया। उन्होंने गाली-गलौज कर बदनीयती से पकड़ने की कोशिश की। बात नहीं मानने पर निलंबित कर दिया। हालांकि महिला सहायक अध्यापक ने निलंबित प्रधानाध्यापिका पर ही आरोप लगाए व कहा कि वह चरित्र हनन संबंधी आरोप लगा रही है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





