बरेली जिले भदपुरा ब्लॉक के शिक्षक नेता की बेटी ने CBSE इंटरमीडिएट में हासिल की देश में दूसरी रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत तथा प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक भदपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह “रानू” की पुत्री मानवी पटेल ने CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर में दूसरी रैंक हासिल की है। मानवी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र, शिक्षक समाज और परिवार में खुशी का माहौल है।
मानवी पटेल की शानदार सफलता पर शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि मानवी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर हरेंद्र सिंह “रानू” को भी लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। शिक्षक साथियों ने कहा कि मानवी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
सभी ने मानवी पटेल को शुभाशीष देते हुए कहा —
“खूब नाम रोशन करो, खूब तरक्की करो…!” 🎉
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





