मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-पानी और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि के मामले में अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में सहायता राशि उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश दिया है। राज्य सरकार आपदा में मृत्यु पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में शिथिलता पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहा कि फसलों के नुकसान में भी किसानों को सहायता दी जाए। सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को प्रभावित परिवारों से मिलने हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए।
मौसम बिगड़ने से प्रदेश में बीते 24 घंटे में 26 जिलों में 111 जनहानि हुईं और 72 लोग घायल हुए। 170 पशुहानि तथा 227 मकान क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। प्रयागराज में 21, मिर्जापुर में 19, फतेहपुर में 11 तथा संत रविदास नगर में 16 जनहानियां हुई हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी मजबूती से जनता के साथ है। राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों, पशुपालकों और अन्य प्रभावित परिवारों को तेजी से राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए। राहत आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभावित जिलों के डीएम व एडीएम के साथ प्राकृतिक आपदा से हुई विभिन्न क्षतियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से मानीटरिंग की जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने सचेत पोर्टल से 34. 64 करोड़ रेड और आरेंज चेतावनी संदेश भेजे गए हैं। सरकार प्राकृतिक आपदा में मृत्यु होने चार लाख रुपये मदद देगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






