जयपुर : राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का दावा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का लीक पेपर करीब एक हजार छात्रों को मिला था। सीकर के करियर काउंसलर राकेश मंडावरिया ने टेलीग्राम के जरिए 700 से अधिक छात्रों को 410 सवालों का अभ्यास करवाया था। राकेश को सीबीआई ने बुधवार रात तीन अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया है। एसओजी ने करीब डेढ़ सौ से अधिक छात्रों के नामों की सूची सीबीआई को सौंपी है, जो टेलीग्राम के जरिए पहले खुद राकेश के संपर्क में आए और फिर उन्होंने अन्य छात्रों को जोड़ा।
नीट-यूजी मामला
-
राजस्थान एसओजी की जांच में राजकोश, प्राइवेट माफिया व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रसारित हुआ
-
एसओजी ने हिरासत में लिए गए 24 लोगों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए
700 से अधिक छात्रों को 410 सवालों का अभ्यास टेलीग्राम के जरिए करवाया गया था
एसओजी की छह दिन की जांच में सामने आया कि टेलीग्राम के अतिरिक्त पेपर लीक माफियाओं ने कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे। इनमें से एक व्हाट्सएप ग्रुप प्राइवेट माफिया के नाम से सामने आया है। इस ग्रुप में करीब चार सौ से अधिक छात्र जुड़े थे। ग्रुप के कैप्शन में लिखा है कि यह ग्रुप सिर्फ परीक्षा पेपर अपलोड करने के लिए बनाया गया है। बाहरी लोगों को पेपर फारवर्ड नहीं करें। एसओजी ने हिरासत में लिए गए 24 लोगों के मोबाइल बरामद किए हैं। मोबाइल फोन में मिले गेस पेपर और परीक्षा में आए पेपर के 120 सवाल पूरी तरह से समान हैं। इनमें कॉमा, फुल स्टाप सहित किसी तरह का बदलाव नहीं है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में सामने आया कि पुलिस सहित किसी भी जांच एजेंसी की नजर से बचने के लिए मूल पेपर को गेस पेपर का नाम दिया गया था।
जून के पहले या दूसरे रविवार को हो सकती है दोबारा परीक्षा
नई दिल्ली : नीट-यूजी का पेपर लीक होने एवं परीक्षा रद्द होने से परेशान छात्रों की निगाहें अब दोबारा होने वाली परीक्षा पर टिकी हैं। फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं, उसके तहत छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महीने तक का समय दिया जा सकता है। ऐसे में यह परीक्षा जून के पहले या दूसरे रविवार को कराई जा सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अगले सप्ताह तक आधिकारिक रूप से परीक्षा की नई तिथि घोषित कर सकती है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






