लखनऊ/आंध्र प्रदेश। आबादी में लगातार गिरावट और भविष्य में लोकसभा सीटों पर संभावित असर की आशंका के बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की है कि राज्य सरकार तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा नरसन्नापेटा में आयोजित एक जनसभा के दौरान की। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से घटती प्रजनन दर चिंता का विषय बनती जा रही है और अब समाज को जन्मदर बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना होगा।
नायडू ने कहा कि इससे पहले सरकार दूसरे बच्चे के जन्म पर भी 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही इस योजना की विस्तृत रूपरेखा जारी करेगी।
मुख्यमंत्री के अनुसार कई दंपती अब केवल एक ही संतान पसंद कर रहे हैं, जबकि कुछ परिवार दूसरा बच्चा तभी चाहते हैं जब पहला बच्चा लड़का न हो। इससे जनसंख्या वृद्धि दर लगातार घट रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश या राज्य की जनसंख्या तब स्थिर मानी जाती है जब औसत प्रजनन दर 2.1 हो। लेकिन कई क्षेत्रों में यह दर तेजी से नीचे जा रही है, जिसका भविष्य में अर्थव्यवस्था और संसदीय प्रतिनिधित्व पर असर पड़ सकता है।
आंध्र प्रदेश इस प्रकार की प्रोत्साहन नीति लागू करने वाला दक्षिण भारत का पहला राज्य माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इस पहल से घटती आबादी की चुनौती से निपटने में मदद मिलेगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





