एक नहीं, बहुविषयक कौशल तय करेंगे कल की सफलता, नेशनल ओलंपियाड विद्यार्थियों को अपनी क्षमता परखने का दे रहा अवसर – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

नई दिल्ली। आज की दुनिया में सफलता केवल एक विषय में उत्कृष्ट होने से नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों की समझ और समस्याओं को कई दृष्टिकोणों से देखने की क्षमता से तय होती है। स्कूल की पढ़ाई विद्यार्थियों की नींव होती है, लेकिन भविष्य की चुनौतियां उससे कहीं आगे हैं। आने वाले समय में एआई, टेक्नोलॉजी, डेटा, कम्युनिकेशन, लॉजिक और लैंग्वेज स्किल्स का संयोजन ही विद्यार्थियों को आगे बढ़ाएगा।

ऐसे में केवल मैथेमेटिक्स या साइंस तक सीमित रहने के बजाय विभिन्न विषयों में भागीदारी विद्यार्थियों के समग्र विकास का मजबूत माध्यम बन रही है। अंग्रेजी विद्यार्थियों की कम्युनिकेशन स्किल्स को मजबूत बनाती है, जबकि मैथेमेटिक्स विश्लेषणात्मक सोच विकसित करती है। साइंस जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है। लॉजिकल रीजनिंग समस्या समाधान की क्षमता को निखारती है। जनरल नॉलेज का ज्ञान विद्यार्थियों को दुनिया और समसामयिक घटनाओं से जोड़ता है। हिंदी भाषा अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक समझ को समृद्ध करती है, जबकि टेक एंड एआई जैसे विषय उन्हें भविष्य की तकनीकी दुनिया के लिए तैयार करते हैं।

विभिन्न विषयों में भागीदारी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि विद्यार्थी अपनी वास्तविक क्षमताओं और रुचियों को बेहतर ढंग से पहचान पाते हैं। साथ ही वे यह भी समझते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर अन्य छात्रों की तुलना में उनकी तैयारी किस स्तर पर है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026-27 विद्यार्थियों को अंग्रेजी, मैथेमेटिक्स, साइंस, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनिंग, हिंदी और टेक एंड एआई जैसे विविध विषयों में अपनी क्षमता परखने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को केवल परीक्षा देने का मंच नहीं, बल्कि बहुविषयक सीख, आत्म-मूल्यांकन और भविष्य की तैयारी का अवसर देती है।

पंजीकरण शुरू

कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थी अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026-27 में भाग लेकर अपनी तैयारी को राष्ट्रीय स्तर पर परख सकते हैं।

आवेदन के लिए

  • QR Code स्कैन कर तुरंत रजिस्टर करें।
  • Website: www.amarujalaolympiad.com
  • Toll-Free Helpline: 1800-121-1166

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment